Uttarakhand

उत्तराखंड में चढ़ा गर्मी का पारा; मौसम का ताजा हाल

देहरादून।  उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है। दून में भी पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में भी तपिश बढ़ती जा रही है। शुष्क मौसम के कारण दोपहर में गर्म हवाएं भी चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं और पारे में और इजाफा हो सकता है। आगामी आठ अप्रैल से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

इस वर्ष पहली बार तापमान 35 पार

दून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में इस वर्ष पहली बार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। शनिवार को सुबह से ही दून और आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। इसके साथ ही दोपहर में तपिश बढ़ गई और तेज धूप ने पसीने छुड़ाए। शाम को भी गर्म हवाएं बेहाल करने लगी हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में भी दोपहर की धूप चुभ रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिक तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक पहुंच गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button