Uttarakhand

नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा संकल्प पत्र जारी करेगी

देहरादून। नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा बुधवार को संकल्प पत्र जारी करेगी। एक संकल्प पत्र प्रदेश स्तर का होगा, जबकि 11 नगर निगमों के लिए ये अलग-अलग होंगे। 

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन संकल्प पत्र को जारी करेंगे। संकल्प पत्र के माध्यम से पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियों व कार्य योजना को सामने रखेगी ही, निकाय क्षेत्रों के विकास के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इसका खाका भी प्रस्तुत करेगी।

अलग-अलग संकल्प पत्र तैयार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गहन विचार विमर्श और जनसुझावों के आधार पर पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र तैयार किए हैं। 

 

बुधवार को मुख्यमंत्री धामी अपनी कैबिनेट के सहयोगियों, विधायकों, भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं भी उपस्थित में ये संकल्प पत्र जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी मुख्यालय के बाद सभी जिलों व निकाय क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित कर संकल्प पत्र को जनता के समक्ष रखा जाएगा। इन कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्र के विधायक, पार्टी प्रभारी व पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

धामी के नेतृत्व में जोर-शोर से आगे बढ़ेगा चुनाव अभियान

एक प्रश्न पर कोठारी ने कहा कि निकाय चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में इसे जोर-शोर से आगे बढ़ाया जाएगा। कर्णप्रयाग से अभियान शुरू कर चुके मुख्यमंत्री धामी 28 से अधिक सभाएं व रोड शो करने वाले हैं। प्रचार अभियान पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य स्टार प्रचारक 200 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जो पार्टी की नीतियों से सहमत, उसका स्वागत

कांग्रेस विधायक मयूख महर को लेकर पूछे गए प्रश्न पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि जो भाजपा की नीतियों से सहमत होगा और संगठन, देश व प्रदेश के विकास में सहयोग की स्थिति में होगा, ऐसे लोगों का भाजपा में स्वागत है। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक 15 हजार से अधिक कांग्रेसजन भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अभी भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भाजपा के संपर्क में हैं। इस पर गौर करते हुए पार्टी भविष्य में उचित निर्णय लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button