States

भाजपा के राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंडवासियों को इगास पर्व पर दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंडवासियों को इगास पर्व पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख लोक पर्व इगास(बूढ़ी दीपावली) की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इससे पहले राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने भी प्रदेशवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं दीं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से गढ़वाली में एक संदेश भी जनता के नाम लिखा।

उत्तराखंड में दीपावली के ठीक 11 दिन बाद प्रमुख लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) मनाई जाती है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं दीं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से गढ़वाली में एक संदेश प्रदेशवासियों को लिखा। सीएम ने लिखा, प्रदेश का सबि भै बैण्यूं, दाना सयाणा, बड़ों थैं ‘इगास बग्वाल’ की भौत-भौत बधै। अपनी गढ़भूमि का देवी द्यबतौं से मि कामना करदूं कि इगास आप सब्युं का जीवन मा सुख-समृद्धि लेकी आवो।

भै- बैंण्यूं त्यूहार का उलार मा हमतैं कोरोना महामारी से बताव को भि ध्यान रखण पोड़लो। घौर से भैर आण पर मास्क लगै कि रखण, एक दूसरा से उचित दूरी बणै की रखण और टाइम-टाइम पर हाथ धोण भौत जरूरी च। अगर हम स्वस्थ रौला तबि हम अपणा परिवार तैं बचै सकदां। ये वास्ता क्वी लापरवै नी हो। आप सब्युं कू एक बार फिर इगास की भौत भौत बधै।

सीएम ने गढ़वाली में सभी से अपील की कि वे इगास के उत्साह में वे कोरोना से बचाव के नियमों को न भूलें। घर से बाहर आने पर मास्क और एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें। समय-समय पर हाथ धोना बेहद जरूरी है। अगर हम स्वस्थ रहेंगे तभी अपने परिवार को बचा सकेंगे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button