National

देश में 65 लाख लोग हुए कोरोना से ठीक, 8 लाख से नीचे पहुंचे सक्रिय मामले

देश में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति की बात करें तो भारत में कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है। इसके साथ ही सक्रिय मामले तेजी से घटे हैं। इसके साथ ही रिकवरी दर में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। बीते 5 हफ्तों से जारी सक्रिय मामलों की गिरावट अब 8 लाख से नीचे आ गई है। देश में पहली बार एक्टिव केस 8 लाख से नीचे पहुंचा है। इसके साथ ही भारत में अब तक 65 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 62,212 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 837 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो 74 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 65 लाख 24 हजार 596 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो अब 7,95,087 एक्टिव केस हैं। भारत में कोरोना से अब तक 1 लाख 12 हजार 998 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में रिकवरी दर बढ़ी, सक्रिय मामले घटे

देश में कोरोना की रिकवरी दर तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में 70,816 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना की रिकवरी दर फिलहाल 87.78% है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की दर में कमी आई है। बीते 24 घंटों में देश में 9,441 सक्रिय मामले कम हुए हैं, जिससे एक्टिव केस की दर 10.70% हो गई है। देश की कोरोना मृत्यु दर 1.52% है।

डेढ़ महीने में पहली बार 8 लाख से नीचे एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि देश में डेढ़ महीने में पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या 8 लाख के नीचे पहुंची है। स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने एक ट्वीट में कहा कि भारत ने एक अभूतपूर्व शिखर पर कब्जा कर लिया है। डेढ़ महीनों में पहली बार एक्टिव केस 8 लाख से नीचे पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button