Entertainment

रिया की मां ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘जिन चीज़ों से वो निकली है, अब वो उन सबसे कैसे उभरेगी?

सुशांत सिंह राजपूत के डेथ केस की जांच के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार की गईं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बुधवार को पूरे एक महीने बाद बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गयी। रिया के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि उच्च न्यायालय ने अपने फ़ैसले में माना कि जांच में रिया का ड्रग सिंडिकेट से कोई कनेक्शन साबित नहीं हो सका है। रिया के बेल मिलने के बाद तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उनका खुलकर समर्थन किया और कोर्ट के फैसले का सम्मान किया। अब रिया की मां ने भी इस फैसले का सम्मान करते हुए रिया को एक योद्धा बताया है। लेकिन अपनी बेटी के लिए फिक्र भी ज़ाहिर की है।

रिया की मां संध्या चक्रवर्ती ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘जिन चीज़ों से वो निकली है, अब वो उन सबसे कैसे उभरेगी? लेकिन वो एक फाइटर है, उससे मजबूत रहना होगा। मुझे उसकी थैरेपी करवानी पड़ेगी ताकी वो इस ट्रॉमा से बाहर निकल सके और जिंदगी को दोबोरा जी सके’। रिया की मां ने माना की कानूनी लड़ाई बहुत लंबी चलने वाली है।

संध्या ने कहा, ‘इस बात का सुकून है कि वो जेल से बाहर आ गई है, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। मेरा बेटा अभी भी जेल में है, मैं ये सोचकर पागल हो जाती हूं कि कल का दिन हमारे लिए क्या लाएगा?। मेरे पति आखिरी बार ईडी ऑफिस जाने के लिए बाहर निकले थे, जब वो वहां से वापस आ रहे थे तो उनका पीछा किया गया। अब जब भी दरवाज़े की घंटी बजती है तो डर लगता है कि कौन होगा, सीबीआई या रिपोर्टर? इसलिए हमने घर के बाहर सीसीटीवी लगवा लिया है, ताकी बाहर कौन आया है हमें ये पता चल सके’। रिया की मां बने बताया कि इतने दिन में ठीक से सो नहीं पाई हैं, न ही ठीक से खा पाई हैं।  उनके पूरे परिवार को तबाह कर दिया गया है। कई बात तो उन्हें आत्महत्या करने का ख्याल भी आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button