States

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को अज्ञात बदमाश ने मरी गोली

नयागांव-लेबड़ फोरलेन पर बिलपांक टोल नाके के समीप बाइक पर सवार बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी 29 वर्षीय शेल्डन एंथोनी पुत्र आइवनि एंथोनी को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया। गोली मारने का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार शेल्डन एंथोनी शुक्रवार रात बदनावर की तरफ से बाइक पर रतलाम आ रहे थे। रात करीब 11 बजे टोल नाके के आगे उन्हें किसी ने गोली मार दी। इससे वे घायल होकर बाइक सहित नीचे गिर कर अचेत हो गए। सूचना मिलने पर टोल नाके के कर्मचारी एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और शेल्डन को रात 11.50 बजे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। उनके पेट में गोली लगना बताया गया है। सूचना मिलने पर उनके स्वजन भी अस्पताल पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया। भाई एरिक एंथोनी व अन्य स्वजन उन्हें इंदौर ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। शेल्डन को दोपहर दो बजे तक होश नहीं आया था। गोली उनके पेट में फंसी होना बताई जा रही है। ऑपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। इंदौर रेफर होने से पुलिस शेल्डन के यहां बयान नहीं ले पाई। इस कारण पता नहीं चला कि गोली किसने और क्यों मारी। एक दल उनके बयान लेने के लिए इंदौर गया है। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि गोली किसने और क्यों मारी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button