Business

रसोई गैस के दाम आज से बढ़ जाएंगे, जानिए अब क्या होगी इसकी कीमत

अक्टूबर में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है। ये बदलाव 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में हुआ है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर 32 रुपये तक महंगा होकर 1166 रुपये हो गया है। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम पिछले महीने की तरह 594 रुपये पर स्थिर है। अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी स्थिर है।

दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये पर स्थिर है। मुंबई में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में कीमतें 610 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर है। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 620.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर स्थिर है।

महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर: दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 32 रुपये बढ़कर 1166 रुपये पर आ गई है। कोलकाता में 24 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा होकर 1220 रुपये पर आ गई है। मुंबई 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1089 रुपये से बढ़कर 1113.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है। इस दौरान कीमतों में 24.50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है। चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 26 रुपये प्रति सिलेंडर 1276 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है।

मालूम हो कि जुलाई महीने में 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 4 रुपये तक कीमतें बढ़ाई गई थी। वहीं, इससे जून के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया था। जबकि, मई में 162.50 रुपये तक सस्ता हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button