Politics

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सुशांत के पिता को दिलाया भरोसा, न्याय अवश्य मिलेगा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की सीबीआइ जांच जारी है। इस बीच शुक्रवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से मुलाकात की। केके सिंह इन दिनों अपने दामाद और फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के आवास पर ठहरे हुए हैं।  मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सुशांत के पिता केके सिंह को भरोसा दिलाया कि सीबीआइ जांच कर रही है, ऐसे में न्याय अवश्य मिलेगा।  रामदास आठवले से मुलाकात के दौरान सुशांत राजपूत के परिजनों ने मौत के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने भी सुशांत राजपूत की हत्या का संदेह जताया है, साथ ही कहा कि सीबीआइ अब मामले की जांच  कर रही है। जल्द सबके सामने सच्चाई आएगी।

इससे पहले अगस्त के पहले सप्ताह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद में प्रस्तावित दौरे के दौरान कुछ समय निकाल कर फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से भी मुलाकात की व इस प्रकरण से जुड़े तमाम पहलुओं पर बातचीत की। इस दौरान पिता केके सिंह के साथ सुशांत की पहन रानी सिंह भी मौजूद थीं।

बताया जाता है कि फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बेहद करीबी संबंध है। ओपी सिंह मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संबद्ध् रहे हैं। उस दौरान सुशांत सिंह राजपूत से मुख्यमंत्री की कई बार मुलाकात भी हुई थी। इस कारण से सुशांत सिंह के परिवार से मुख्यमंत्री भी बेहद करीब हैं।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी, सहायक नीरज, केशव और दीपेश सावंत से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button