States

बारिश के कारण ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्‍खलन के कारण कई जगह बंद

ऋषिकेश देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह मलबा आने से यातायात बाधित रहा। मार्ग पर पत्थर आने के खतरे को देखते हुए पुलिस को भद्रकाली में वाहनों को रोकना पड़ा। हालांकि, पिछले कुछ घंटों से आम यातायात सुचारू हो गया है।

मंगलवार मध्यरात्रि के बाद मौसम ने करवट बदल दी थी। हल्की बारिश रुक-रुककर होती रही। ऋषिकेश तथा आसपास क्षेत्र में भी मध्य रात्रि से रुक-रुककर बारिश जारी है। बारिश के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्र नगर से आगे हिंडोला खाल, ताछला तथा नागणी क्षेत्र में कुछ जगहों पर मलबा आ गया, जिससे यहां मार्ग बाधित हो गया। सुबह के समय ऋषिकेश से टिहरी की ओर जाने वाले वाहन कई जगहों पर फंसे रहे। जगह-जगह पहाड़ी की ओर से पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए पुलिस ने भद्रकाली चेक पोस्ट पर ही चंबा की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया। मार्ग सुचारू होने के बाद यहां से वाहनों को छोड़ा गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीकीरेती कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से भद्रकाली चेक पोस्ट पर वाहनों को रोका गया था। फिलहाल गंगोत्री मार्ग पर यातायात सुचारू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button