Entertainment

सुनील शेट्टी 59 साल के हो गए, आपको जान के हैरानी होगी कि उनकी सालाना कमाई 100 करोड़ रुपए है

आज बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी का जन्मदिन है। सुनील स्टार उन अभिनेताओं में से हैं, जो सिर्फ अपनी फिल्मों की वजह से ही नहीं बल्कि अपने बिजनेस की वजह से भी जाने जाते हैं। सुनील शेट्टी एक सफल अभिनेता के साथ साथ एक सफल बिजनेसमैन की वजह से भी मशहूर हैं। एक्टर ने बॉलीवुड की 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें कई हिट फिल्में भी शामिल है। उनके फिल्मी करियर के बारे में तो बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन आज हम आपको उनके बिजनेस के बारे में बताएंगे, जो उनके फिल्मी करियर की तरह काफी विशाल है।

सुनील शेट्टी का जन्म कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ और उन्होंने अपना फिल्म करियर 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से शुरू किया। सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कॉमेडी से लेकर एक्शन तक कई तरह की फिल्में की, लेकिन वो कॉमेडी में काफी हिट रहे। क्या आप जानते हैं सुनील शेट्टी कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे, वो क्रिकेटर बनना चाहते थे और खिलाड़ी बनने के लिए उन्होंने फिटनेस पर ध्यान दिया था।

सुनील शेट्टी फिल्मों के साथ अपने बिजनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनके कई रेस्टोरेंट, क्लब हैं और वो कहा जाता है कि वो एडवेंचर पार्क के भी को-ओनर हैं। रेस्टोरेंट के साथ साथ उन्होंने रियल एस्टेट में काफी निवेश किया हुआ है। उन्होंने मुंबई के पास खंडाला में कई लग्जरी घर बनाए हैं और वो रियल एस्टेट पर ज्यादा फोकस करते हैं। उन्होंने लाइवमिंट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें प्रोपर्टी में काफी इंट्रेस्ट है।

उन्होंने बताया था कि उनहोंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और रेस्टोरेंट बिजनेस शुरू करने के बाद उनका फोकस रियल एस्टेट पर था। इसके बाज उन्होंने रियल एस्टेट की ओर अपना व्यापार बढ़ाया और वो कई घर बनाकर बेचते हैं। उन्होंने साउथ में भी अपना व्यापार बढ़ा रखा है और उनके प्रोजेक्ट मुंबई-गोवा में भी है। इसके अलावा उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस ‘पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट’ है। उनका खुद का बुटिक है, जो कपड़ों की अपनी रेंज निकालता है। साथ ही एक्टर कई फिटनेस ब्रांड से भी जुड़े हुए हैं।

उनकी कमाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि वे सलाना 100 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं। साथ ही उनकी पत्नी भी बिजनेस में माहिर हैं और उन्होंने कई जगह निवेश कर रखा है, जिसमें लाइफस्टाइल स्टोर से लेकर रियल एस्टेट बिजनेस भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button