National

देश के 7 राज्यों में कम हो रहे कोरोना के मामले, 24 घंटों में कोरोना केस में थोड़ी गिरावट

नई दिल्ली,  देश में कोरोना वायरस मामलों में थोड़ी गिरावट आई है। जिससे भारत को थोड़ी राहत महसूस हुई है। देश के सात राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आ रही है जो कि सकारात्मक संकेत हैं। हालांकि, अभी भी इसको लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 लाख 57 हजार 229 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,449 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3 लाख 20 हजार 289 रही है जो अच्छे संकेत दिखा रही है। इसको मिलाकर देश में अब तक कुल 1 करोड़ 66 लाख 13 हजार 292 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 81.91% हो गई है।

सात राज्यों में कम हो रहे मामले

दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में केस कम मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दैनिक मामलों में कमी के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि विश्लेषण के लिहाज से यह बहुत शुरुआती संकेत हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद अब भी चुनौती बनी हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 2,02,82,883 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो अभी फिलहाल देश में 34,47,133 एक्टिव केस हैं। जिससे एक्टिव दर 17% हो गई है। भारत में कोरोना से अब तक कुल 2,22,408 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की मृत्यु दर 1.10% है।

एक दिन में साढ़े 16 लाख से अधिक टेस्ट 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सोमवार को देश भर में 16,63,742नमूनों की जांच की गई है। इनको मिलाकर अब तक 29 करोड़ 33 लाख 10 हजार 779 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

15.89 करोड़ से अधिक टीकाकरण

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 15 करोड़ 89 लाख 32 हजार 921 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 17,08,390 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button