States

झड़ीपानी क्षेत्र में गुलदार की धमक, दहशत में ग्रामीण

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बार फिर गुलदार की धमक देखने को मिल रही हैं। शहर के झड़ीपानी क्षेत्र में देर शाम को दो गुलदार देखे गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें, पिछले दिनों झड़ीपानी क्षेत्र में स्कूल के पास गुलदार ने एक हिरण के बच्चे का शिकार किया था, जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी थी। एक बार फिर झड़ीपानी गेस्ट हाउस के पास दो गुलदार देखे जाने के बाद लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलदार की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है। वन विभाग की ओर से स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button